देवांगन समाज द्वारा भोरमदेव में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन…महिलाओं को कुटीर उद्योग से लेकर बड़े उद्योगों की स्थापना हेतु आगे आने की अपील की गई
•• महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी में लोगों ने कहा आज महिलाएं नई नई ऊंचाईयों को छू रही हैं।

IMG_20230314_225945.jpg

भिलाई नगर 14 मार्च 2023 । देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के महिला प्रकोष्ठ की महिलाओं द्वारा समिति के पर्यटन विभाग के सहयोग से विगत दिनों कबीरधाम जिले के पुरातत्व महत्व के स्थल भोरमदेव का भ्रमण कर मंदिर परिसर में ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।

देवांगन समाज के लोग बस एवं कारों से भोरमदेव के लिए रवाना हुए थे। भोरमदेव मंदिर परिसर में “महिला सशक्तिकरण कैसे करें” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में महिलाओं ने कहा कि आज की नारी किसी की मोहताज नहीं है। वह हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत से उपलब्धियां अर्जित कर नई नई ऊंचाईयों को छू रही हैं। महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक क्षेत्रों में सशक्त एवं समृद्ध बनाने हेतु अनेक सुझाव भी दिए गए।

संगोष्ठी में महिलाओं को कुटीर उद्योग से लेकर बड़े उद्योगों की स्थापना हेतु आगे आने की अपील की गई। संगोष्ठी में महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती उषा देवांगन, कल्पना देवांगन, महेश्वरी देवांगन, भगवती देवांगन, विनीता देवांगन, रमा देवांगन, जयश्री देवांगन, सरोजलता, शकुंन, कामना, लक्ष्मी देवांगन, सरिता, दमयंती सहित अनेक महिलाओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर महिलाओं पर केन्द्रित प्रश्नमंच का आयोजन किया गया था, जिसमें रोचक और ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गये।

विजेताओं को स्थल पर ही पुरस्कृत किया गया। संगोष्ठी का संचालन महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका श्रीमती सुमन देवांगन तथा रोचक प्रश्न मंच का संचालन घनश्याम कुमार देवांगन ने किया। भोरमदेव मंदिर परिसर का भ्रमण कर समाज के लोगों ने प्राचीन शिव मंदिर की पौराणिकता एवं कलात्मकता की प्रशंसा की। इस अवसर पर देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, सचिव विनोद देवांगन, कोषाध्यक्ष गजेन्द्र देवांगन, उपाध्यक्ष टेसूराम, दिनेश देवांगन, होमलाल, पर्यटन प्रभारी जुगल किशोर देवांगन, मंगतूराम देवांगन,

क्षविभिन्न विभागों के प्रभारी शांतिलाल देवांगन, श्रवण देवांगन, संतोष देवांगन, राजविक्रम देवांगन, सत्यपाल देवांगन, रामकुमार, ढालसिंह, रमेश, दयाराम सहित देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई के सदस्य गण एवं महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थे।
समिति के द्वारा भोरमदेव भ्रमण के दौरान नाश्ता चाय एवं भोजन की अच्छी व्यवस्था की गई थी।



scroll to top